एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव : भाजपा ने कांग्रेस पर बढ़त बनायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में विभिन्न नगर पालिकाओं, जिला एवं तालुका पंचायतों में हुए चुनाव में 2,085 सीटें जीतकर भाजपा बढ़त बनाये हुए है जबकि कांग्रेस ने अब तक 602 सीटें जीती हैं। मंगलवार दोपहर एक बजे तक कुल 8,474 सीटों में से 2,771 सीटों के नतीजे घोषित हुए हैं।

देश की खबरें | गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव : भाजपा ने कांग्रेस पर बढ़त बनायी

अहमदाबाद, दो मार्च गुजरात में विभिन्न नगर पालिकाओं, जिला एवं तालुका पंचायतों में हुए चुनाव में 2,085 सीटें जीतकर भाजपा बढ़त बनाये हुए है जबकि कांग्रेस ने अब तक 602 सीटें जीती हैं। मंगलवार दोपहर एक बजे तक कुल 8,474 सीटों में से 2,771 सीटों के नतीजे घोषित हुए हैं।

राज्य में 81 नगर पालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों के लिए रविवार को हुए चुनाव को लेकर मतगणना सुबह नौ बजे से जारी है।

राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने बताया कि तीनों स्थानीय निकायों में कुल 8,474 सीटें हैं। 237 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गये हैं।

तालुका पंचायतों की दो सीटों और नगर पालिकाओं की 24 सीटों के लिए उपचुनाव भी हुए।

एसईसी ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक बजे तक उपलब्ध नतीजों के अनुसार भाजपा ने सभी स्थानीय निकाय संस्थाओं में अब तक 2,085 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस ने 602 सीटों पर जीत दर्ज की है।

इसके अनुसार आम आदमी पार्टी ने 15 सीटें, बहुजन समाज पार्टी ने पांच सीटें जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने 42 सीटों पर जीत दर्ज की है।

नगर पालिकाओं में भाजपा ने अब तक 803 सीटें और कांग्रेस ने 159 सीटें जीती हैं।

जिला पंचायतों में भाजपा ने अब तक 803 सीटें और कांग्रेस ने 55 सीटें जीती हैं।

तालुका पंचायतों में भाजपा ने अब तक 1,036 सीटें और कांग्रेस ने 388 सीटें जीती हैं।

एसईसी ने बताया कि गुजरात में 542 मतगणना केंद्रों पर हो रही मतगणना के लिए 58,000 से अधिक चुनावकर्मी और पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2021 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).