देश की खबरें | विकास के अधिकांश पहलुओं में अग्रणी है गुजरात, कोई भी लाभों से वंचित नहीं होना चाहिए: भूपेंद्र पटेल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को कहा कि विकास के अधिकांश पहलुओं में गुजरात अग्रणी है और जब संसाधनों की कोई कमी नहीं है, ऐसे में एक भी व्यक्ति लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।
केवडिया (गुजरात), 19 मई गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को कहा कि विकास के अधिकांश पहलुओं में गुजरात अग्रणी है और जब संसाधनों की कोई कमी नहीं है, ऐसे में एक भी व्यक्ति लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।
पटेल राज्य सरकार के अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय 'चिंतन शिविर' की शुरुआत के मौके पर बोल रहे थे।
उन्होंने 10 वें 'चिंतन शिविर' को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद भारत को एकजुट किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के बीच सर्वोत्तम नीतियों और प्रथाओं के पारस्परिक आदान-प्रदान की व्यवस्था बनाने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं।
इस शिविर का आयोजन पांच साल के अंतराल के बाद ‘स्टैच्यू आफ यूनिटी’ के पास किया जा रहा है। पहला 'चिंतन शिविर' 2003 में आयोजित किया गया था जब मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे।
गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के सत्ता में आने से पहले "विकास" शब्द का राजनीति में कोई स्थान नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास की राजनीति ने विभिन्न राज्यों के बीच तुलना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को जन्म दिया है।
उन्होंने कहा, "गुजरात विकास के अधिकांश पहलुओं में अग्रणी है और उसने हर क्षेत्र में नेतृत्व किया है। हमें यह देखना होगा कि जब हमारे पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है तो एक भी व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।"
उन्होंने कहा, ‘‘सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद भारत को एकजुट किया, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे बेहतर बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को साकार करने के लिए देश के राज्यों के बीच अच्छी चीजों का आपसी आदान-प्रदान करने के लिए एक व्यवस्था बनाई है।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)