देश की खबरें | गुजरात: पिछले दो सालों में जीएसटी चोरी के 17,000 से ज्यादा मामले सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात विधानसभा में सोमवार को राज्य के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने बताया कि पिछले दो वर्षों के दौरान माल एवं सेवा कर (जीएसटी) चोरी के 17,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।
गांधीनगर, 10 मार्च गुजरात विधानसभा में सोमवार को राज्य के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने बताया कि पिछले दो वर्षों के दौरान माल एवं सेवा कर (जीएसटी) चोरी के 17,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।
वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने कहा कि जनवरी 2025 तक पिछले दो वर्षों में 17,191 मामलों में 2,043.59 करोड़ रुपये की कर चोरी हुई।
देसाई, कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला के सवाल का जवाब दे रहे थे, जिन्होंने बजट सत्र के दौरान कर चोरी के बारे में सवाल पूछा था।
देसाई ने लिखित जवाब में कहा कि जीएसटी अधिनियम के तहत 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ अदालत में शिकायत दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त कर चोरी के लिए आरोपियों और व्यापारियों को आवंटित जीएसटी नंबर भी रद्द कर दिए गए।
मंत्री ने संपत्ति और बैंक खातों की जब्ती और 'इनपुट कर' जारी करने पर रोक लगाने जैसे उपायों का उल्लेख किया।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने 'डिफॉल्टरों' के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।
कांग्रेस विधायक दल के नेता अमित चावड़ा द्वारा उठाए गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए देसाई ने कहा कि गुजरात में 525 वाणिज्यिक संस्थाओं पर प्रत्येक पर एक करोड़ रुपये से अधिक बिक्री कर बकाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)