देश की खबरें | गुजरात: विदेश से भेजे गए पार्सल से 3.45 करोड़ रुपये मूल्य का हाइब्रिड गांजा और अन्य मादक पदार्थ जब्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिका और कनाडा समेत अन्य देशों से गुजरात के अहमदाबाद भेजे गए पार्सल में ‘सॉफ्ट टॉय’ और खाद्य उत्पादों में छिपाकर रखे गये करीब 3.45 करोड़ रुपये के ‘हाइब्रिड’ गांजा और अन्य मादक पदार्थ जब्त किये गये हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अहमदाबाद, 13 मार्च अमेरिका और कनाडा समेत अन्य देशों से गुजरात के अहमदाबाद भेजे गए पार्सल में ‘सॉफ्ट टॉय’ और खाद्य उत्पादों में छिपाकर रखे गये करीब 3.45 करोड़ रुपये के ‘हाइब्रिड’ गांजा और अन्य मादक पदार्थ जब्त किये गये हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अपराध शाखा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि कुछ समय पहले अहमदाबाद स्थित विदेशी डाकघर में मादक पदार्थ वाले ये पार्सल प्राप्त हुए थे, लेकिन उसपर किसी ने दावा नहीं किया है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि अधिकारियों की कार्रवाई से बचने के लिए मादक पदार्थों को ‘सॉफ्ट टॉय’ के साथ-साथ प्रोटीन पाउडर जैसे खाद्य उत्पादों के अंदर छिपाया गया था और फिर उन्हें पार्सल में पैक किया गया था।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि 3.45 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ की बरामदगी के बाद, शहर की अपराध शाखा ने अज्ञात प्रेषकों और प्राप्तकर्ताओं के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञप्ति के अनुसार इन 105 पार्सल में 3.12 करोड़ रुपये मूल्य का 10.55 किलोग्राम हाइब्रिड गांजा, 3.95 लाख रुपये मूल्य का 79 ग्राम चरस, आइसोप्रोपिल नाइट्राइट की छह बोतलें, 24.80 लाख रुपये मूल्य का 248 ग्राम एमडीएमए और ‘कैनबिस ऑयल’ की 32 बोतलें (प्रत्येक 5 एमएल) थीं।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि जब्त मादक पदार्थ का कुल मूल्य 3.45 करोड़ रुपये था।
सहायक पुलिस आयुक्त हिमाला जोशी ने कहा, ‘‘इन पार्सल के प्रेषकों और प्राप्तकर्ताओं की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, क्योंकि सभी पार्सल पर अधूरी या गलत जानकारी दी गई थी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा मादक पदार्थ डीलर द्वारा अधिकारियों को चकमा देने के लिए जानबूझकर किया जाता है। प्राप्तकर्ता अधूरा या गलत पता और नाम देता है। इसके बाद, वह स्थानीय डाकिया की गतिविधियों पर नजर रखता है और जब भी वह पार्सल लेकर उस क्षेत्र में आता है, तो उससे संपर्क करता है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2025 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

