जरुरी जानकारी | राजस्व बढ़ाने के लिये पेट्रोल, डीजल पर वैट में वृद्धि कर सकती है गुजरात सरकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार लॉकडाउन के कारण राजस्व में हुए नुकसान की भरपाई के लिये पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधनों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) बढ़ाने पर विचार कर रही है।
अहमदाबाद, चार जून गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार लॉकडाउन के कारण राजस्व में हुए नुकसान की भरपाई के लिये पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधनों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) बढ़ाने पर विचार कर रही है।
गुजरात सरकार अभी पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर 21 प्रतिशत कर वसूल करती है। इसमें 17 प्रतिशत वैट और चार प्रतिशत उपकर है।
पटेल ने कहा कि गुजरात में वैट की दरें और ईंधनों की कीमतें, दोनों देश में सबसे कम हैं।
उन्होंने गांधीनगर में संवाददाताओं से कहा, "हमने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के संग्रह में गिरावट के कारण महत्वपूर्ण राजस्व खो दिया है, क्योंकि लॉकडाउन के कारण व्यवसाय बंद थे। हमने लॉकडाउन से प्रभावित लोगों के लिये राहत पैकेज जारी करने में अतिरिक्त व्यय भी किया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात में ईंधन की कीमतें देश में सबसे कम हैं, क्योंकि हमारा वैट भी सबसे कम है। कुछ विशेषज्ञों ने वैट को बढ़ाने और इसे अन्य राज्यों के बराबर लाने का सुझाव दिया है। इससे हमें कोरोना वायरस से लड़ने के साथ-साथ अतिरिक्त व्यय की भरपाई करने में मदद मिलेगी।"
हालांकि उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)