देश की खबरें | गुजरात सरकार ने 2024-25 के बजट में ओबीसी के लिए एक प्रतिशत से भी कम राशि आवंटित की:कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने गुजरात की भाजपा सरकार पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) विरोधी होने का सोमवार का आरोप लगाते हुए कहा कि इसने राज्य की 52 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले इस वर्ग के मद में 2024-25 के बजट में कथित तौर पर एक प्रतिशत से कम राशि आवंटित की है।

गांधीनगर, 12 फरवरी कांग्रेस ने गुजरात की भाजपा सरकार पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) विरोधी होने का सोमवार का आरोप लगाते हुए कहा कि इसने राज्य की 52 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले इस वर्ग के मद में 2024-25 के बजट में कथित तौर पर एक प्रतिशत से कम राशि आवंटित की है।

राज्य के बजट पर चर्चा के दौरान विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता अमित चावड़ा ने गुजरात में जातिगत गणना कराने की मांग की ताकि ओबीसी को उसका वाजिब हिस्सा मिल सके।

चावड़ा ने सदन में कहा, ‘‘हाल में इसे लेकर विवाद हुआ था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ओबीसी हैं या नहीं। मैं उसमें नहीं जाना चाहता। लेकिन, मैं कहना चाहता हूं कि (नरेन्द्र) मोदी के (गुजरात के) मुख्यमंत्री रहने के समय से ही भाजपा सरकार की नीतियां ओबीसी विरोधी रही हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 के लिए अपने कुल बजट 3.32 लाख करोड़ रुपये में से ओबीसी के कल्याण के लिए केवल 2,900 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक ने कहा, ‘‘आपने 52 फीसदी आबादी के लिए 2,900 करोड़ रुपये आवंटित किये। यह कुल बजट का एक फीसदी भी नहीं है। और फिर आप शेखी बघारते हैं कि प्रधानमंत्री (मोदी) ओबीसी हैं। उन्हें ओबीसी के कल्याण में कोई दिलचस्पी नहीं है। जातिगत गणना कराना ही एकमात्र समाधान है।’’

उन्होंने भाजपा की गुजराई इकाई के ‘गांव चलो’ अभियान पर भी तंज कसा, जिसके तहत गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल रविवार को बनासकांठा जिले के एक गांव में रात भर ठहरे थे।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘आपको गांव तभी याद आते हैं जब आपको वोट चाहिए। लेकिन, बजट में धन आवंटित करते समय आप उन्हें भूल जाते हैं।’’

चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कुंवरजी हलपति ने कहा कि बजट समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\