देश की खबरें | गुजरात: महिला सहकर्मी और दो अन्य लोगों की हत्या के मामले में वन रक्षक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के पोरबंदर जिले में अपनी महिला सहकर्मी, उसके पति और दिहाड़ी मजदूर की हत्या करने के मामले में वन रक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पोरबंदर, 19 अगस्त गुजरात के पोरबंदर जिले में अपनी महिला सहकर्मी, उसके पति और दिहाड़ी मजदूर की हत्या करने के मामले में वन रक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बीट रक्षक हेतलबेन सोलंकी (30), उनके पति कीर्तिभाई सोलंकी और दिहाड़ी मजदूर नागाभाई आगथ दो दिन पहले लापता हो गए थे। सोमवार को बर्दा वन्यजीव अभयारण्य से उनके शव मिले। हेतलबेन सोलंकी गर्भवती थीं।

यह भी पढ़े | कोरोना के आन्ध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 9,742 नए मरीज पाए गए, 86 लोगों की मौत: 19 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पोरबंदर के पुलिस अधीक्षक रवि मोहन सैनी ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी लखमन ओडेदरा (32) को प्रारंभिक जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में खुलासा हुआ है कि वह 15 अगस्त को पीड़ितों को जंगली इलाके में काफी अंदर ले गया था।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने वहीं पर तीनों लोगों की हत्या की।

यह भी पढ़े | National Recruitment Agency: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी करोड़ों युवाओं के लिए होगी वरदान साबित.

उन्होंने कहा, ''प्रारंभिक जांच में पता चला कि हेतलबेन को तीन साल पहले जब बीट रक्षक के तौर पर तैनात किया गया, तब से ओडेदरा उन्हें जानता था और उनसे संबंध बनाना चाहता था।''

अधिकारी ने बताया कि दो साल पहले जब ओडेदरा की पत्नी को इस बारे में पता चला तो दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। 20 दिन पहले भी इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और ओडेदरा की पत्नी ने उसे बताया कि हेतलबेन ने उन्हें धमकी दी है।

सैनी ने कहा, ''इसके बाद ओडेदरा ने आगथ को साथ लेकर हेतलबेन और उनके पति को मारने की योजना बनाई। आगथ ने हेतलबेन से कहा कि जंगल में कुछ अवैध गतिविधियां चल रही हैं।''

पुलिस ने बयान में कहा कि अवैध गतिविधियों का पता लगाने के लिये चारों जंगल के अंदर गए, जहां ओडेदरा ने कथित रूप से अलग-अलग स्थानों पर तीनों के सिर पर लकड़ी का डंडा मारकर हत्या कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\