एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात: झील में डूबने से चार बच्चों सहित पांच व्यक्तियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के पाटन जिला स्थित एक झील में चार बच्चों और एक महिला की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुजरात: झील में डूबने से चार बच्चों सहित पांच व्यक्तियों की मौत

पाटन (गुजरात), नौ फरवरी गुजरात के पाटन जिला स्थित एक झील में चार बच्चों और एक महिला की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पाटन पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना चाणस्मा तालुका स्थित वडावली गांव के बाहरी इलाके में हुई।

प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक चरवाहे थे।

पुलिस के अधिकारी ने बताया, ‘‘उनकी बकरियां झील के निकट चर रही थीं, तभी पांच व्यक्तियों में से एक फिसलकर झील में गिर गया। अन्य लोग भी उसे बचाने के लिए झील में कूद गए लेकिन सभी डूब गए।’’

अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चार बच्चों समेत पांच व्यक्तियों को झील से बाहर निकाला। उन्हें चाणस्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन पांचों को मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सिमरन सिपाही (13), मेहरा मालेक (9), अब्दुल मालेक (10), सोहेल कुरैशी (16) और फिरोजा मालेक (32) के रूप में हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2025 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).