Gujarat: ट्रैक्टर-कार भिड़ंत में भाई-बहन समेत पांच लोगों की मौत, दो घायल
गुजरात के बनासकांठा जिले में एक ट्रैक्टर से कार के टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को बताया कि मृतकों में दो बच्चे हैं.
पालनपुर (गुजरात), 16 जनवरी : गुजरात के बनासकांठा जिले में एक ट्रैक्टर से कार के टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को बताया कि मृतकों में दो बच्चे हैं. उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए चार लोग एक ही परिवार के थे जो कार में सवार थे, जबकि पांचवा व्यक्ति ट्रैक्टर का चालक था. एक अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार देर रात की है. थराड पुलिस थाना के अधिकारी ने कहा, “घटना जिले के पवादासन गांव के पास धनेड़ा और थराड के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई.
कार में दो बच्चों सहित एक ही परिवार के छह लोग सवार थे, जो राजमार्ग पर ट्रैक्टर से टकरा गई. घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.” उन्होंने बताया कि हादसे में सात साल की बच्ची और उसके पांच साल के भाई, उसके चाचा और दादा की मौत हो गई जबकि बच्ची की मां और दादी गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. यह भी पढ़ें : यूपी: जेल में बंद पूर्व विधायक की बेटी ने प्रियंका गांधी के उम्मीदवार की पसंद पर उठाया सवाल
अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का चालक हवा में उछल गया और सड़क पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया, “जिले के धनेड़ा तालुका से कार से परिवार के छह लोग, करीब 12 किलोमीटर दूर अपने पैतृक गांव जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ.”
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2022 02:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

