देश की खबरें | गुजरात: पौने पांच करोड़ रुपये मूल्य के पुराने नोट बरामद, दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के गोधरा शहर में चार करोड़ 76 लाख रुपये मूल्य के नोट बरामद किए गए हैं, जिन्हें नोटबंदी के समय कानूनी तौर पर चलन से बाहर कर दिया गया था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 29 जुलाई गुजरात के गोधरा शहर में चार करोड़ 76 लाख रुपये मूल्य के नोट बरामद किए गए हैं, जिन्हें नोटबंदी के समय कानूनी तौर पर चलन से बाहर कर दिया गया था।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस संबंध में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े | अंबाला एयरबेस पर लैंड हुए पांचों Rafale Fighter Aircraft: 29 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गुजरात के आतंक रोधी दस्ते (एटीएस) की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार गोधरा पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) द्वारा मंगलवार की रात छापा मार कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

एटीएस को इस बाबत गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी।

यह भी पढ़े | भारतीय एयर स्पेस में Rafale Fighter Aircraft की एंट्री पर INS Kolkata ने किया स्वागत, SU30 MKI विमानों ने भी भरी साथ में उड़ान.

छापे के दौरान पुलिस ने जुबेर हयात और फारूख छोटा नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

वक्तव्य के अनुसार मुख्य आरोपी इदरीस हयात भागने में कामयाब हो गया।

बंद कर दिए गए नोटों के अवैध लेनदेन में कुछ लोगों के शामिल होने की सूचना मिलने पर गोधरा एसओजी ने पहले मेड सर्किल स्थित एक स्थान पर छापा मारा और छोटा के पास से एक हजार रुपये के नोटों के पांच बंडल बरामद किए।

वक्तव्य के अनुसार उससे पूछताछ के बाद एसओजी दल गोधरा के धंत्या प्लॉट क्षेत्र में पहुंचा और एक घर और कार में पुराने नोटों के कई बंडल बरामद किए।

घर का मालिक इदरीस भागने में कामयाब रहा और उसके बेटे जुबेर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने एक हजार के 9,312 नोट और पांच सौ के 76,739 नोट बरामद किए जिनका कुल मूल्य 4,76,81,500 रुपये है।

पंचमहल की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने कहा, “इदरीस हयात पर पहले भी ऐसे मामले दर्ज हैं और वह दो साल से फरार है। गोधरा एसओजी आगे जांच करेगी कि आरोपी इन नोटों की जरिये क्या करना चाहते थे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\