VIDEO: अनोखी श्रद्धांजलि! गुजरात के अमरेली में किसान ने अपनी कार की समाधि पर खर्च किए लाखों रुपये, अतिंम विदाई में शामिल हुए 1500 लोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के अमरेली जिले में एक किसान परिवार ने अपनी 'भाग्यशाली' कार का भव्य तरीके से समाधि समारोह आयोजित किया जो चर्चा का विषय बन गया है।

अमरेली (गुजरात), आठ नवंबर गुजरात के अमरेली जिले में एक किसान परिवार ने अपनी 'भाग्यशाली' कार का भव्य तरीके से समाधि समारोह आयोजित किया जो चर्चा का विषय बन गया है.

बृहस्पतिवार को लाठी तालुका के पदारशिंगा गांव में संजय पोलारा और उनके परिवार द्वारा आयोजित समारोह में संतों, धार्मिक नेताओं सहित लगभग 1,500 लोग शामिल हुए.

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें पोलारा और उनका परिवार अपने खेत में अनुष्ठान करते हुए दिखाई दे रहे हैं. यहां उनकी 12 साल पुरानी वैगन आर कार की समाधि के लिए 15 फुट गहरा गड्ढा खोदा गया था.

फूल-माला से सजी कार को बड़े धूमधाम से पोलारा के घर से उनके खेत तक ले जाया गया. ढलान से धीरे-धीरे उतार कर उसे गड्ढे में रख दिया गया. वाहन को हरे कपड़े से ढक दिया गया. परिवार के सदस्यों ने पूजा-अर्चना की तथा पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर वाहन को नम आंखों से विदाई दी गयी.  अंत में मिट्टी डालने और कार की समाधि के लिए उत्खनन मशीन का उपयोग किया गया.

पोलारा का सूरत में निर्माण व्यवसाय है. उन्होंने कहा कि वह कुछ अलग करना चाहते थे ताकि आने वाली पीढ़ियां उस कार को याद रखें जो उनके परिवार के लिए भाग्यशाली साबित हुई.

पत्रकारों से पोलारा ने कहा, "मैंने यह कार करीब 12 साल पहले खरीदी थी और इससे परिवार में समृद्धि आई. कारोबार में सफलता के अलावा मेरे परिवार को सम्मान भी मिला. यह गाड़ी मेरे और मेरे परिवार के लिए भाग्यशाली साबित हुई. इसलिए मैंने इसे बेचने के बजाय श्रद्धांजलि स्वरूप अपने खेत में इसकी समाधि बना दी."

पोलारा ने इस समारोह पर चार लाख रुपए खर्च किए. उन्होंने कहा कि वह कार के समाधि स्थल पर एक पेड़ लगाने की योजना बना रहे हैं ताकि उनकी भावी पीढ़ियों को याद रहे कि परिवार की भाग्यशाली कार पेड़ के नीचे है. समाधि समारोह हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजित किया गया. इसके लिए करीब 1,500 लोगों को आमंत्रित किया गया और भोज का आयोजन किया गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\