एजेंसी न्यूज

Gujarat Elections: BJP ने टिकट देने से मना किया, दो बार के विधायक AAP में हुए शामिल

गुजरात के खेड़ा जिले में मातर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक केसरीसिंह सोलंकी, सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए इस सीट से टिकट देने से इनकार करने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए.

Gujarat Elections: BJP ने टिकट देने से मना किया, दो बार के विधायक AAP में हुए शामिल
बीजेपी (प्रतिकत्कम तस्वीर )

अहमदाबाद, 11 नवंबर : गुजरात के खेड़ा जिले में मातर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक केसरीसिंह सोलंकी, सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए इस सीट से टिकट देने से इनकार करने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने ट्विटर पर बताया कि केसरीसिंह सोलंकी आप में शामिल हो गए हैं. सिंह इस सीट से दो बार विजयी रहे हैं.

इटालिया ने बृहस्पतिवार रात को एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया जिसमें इटालिया सोलंकी का स्वागत करते दिख रहे हैं. उन्होंने लिखा, ‘‘मातर विधानसभा के लोकप्रिय, मेहनती, निर्भीक विधायक केसरीसिंह सोलंकी जी अरविंद केजरीवाल की ईमानदार राजनीति से प्रेरित होकर आज आप में शामिल हो गए. मैं श्री केसरीसिंह जी का आम आदमी पार्टी में दिल से स्वागत करता हूं. हम मिलकर गुजरात में एक ईमानदार सरकार बनाएंगे.’’ यह भी पढ़ें : Himachal Pradesh Elections: हिमाचल में कल होगी वोटिंग, BJP-कांग्रेस या AAP किसके बीच है मुख्य लड़ाई, जानें पूरा चुनावी समीकरण

सत्तारूढ़ भाजपा ने बृहस्पतिवार को राज्य चुनाव के लिए 160 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. पार्टी ने मातर सीट से कल्पेश परमार को उम्मीदवार बनाया है जहां से 2014 और 2017 में सोलंकी विधायक रहे थे. तत्कालीन विधायक देवुसिंह चौहान के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सोलंकी ने 2014 में इस सीट से उपचुनाव जीता था. चौहान वर्तमान में केंद्रीय संचार राज्य मंत्री हैं. सोलंकी ने 2017 में भाजपा के टिकट पर इस सीट से विधानसभा चुनाव जीता था. आप पहले ही महिपतसिंह चौहान को इस सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2022 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).