एजेंसी न्यूज

Gujarat: सूरत में तापी नदी में तीन नाबालिगों की डूबने से मौत

गुजरात के सूरत जिले में तापी नदी के पानी में बह जाने के बाद तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Gujarat: सूरत में तापी नदी में तीन नाबालिगों की डूबने से मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

सूरत, 30 अप्रैल : गुजरात के सूरत जिले में तापी नदी के पानी में बह जाने के बाद तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त इकबाल नगर के झुग्गी बस्ती के तीन नाबालिग शुक्रवार शाम शहर के रांदेर इलाके में तापी नदी के किनारे खेल रहे थे.

रांदेर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि ''अरब सागर में उच्च ज्वार के परिणामस्वरूप पुल के पास नदी के जल स्तर में अचानक वृद्धि हो गई, जिस कारण तीनों बच्चे डूब गए.'' यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: श्रीनगर में आवारा कुत्तों के हमले में 19 लोग घायल

अधिकारी ने बताया कि पानी में डूबने वाले मृतकों में से दो मोहम्मद फकीर (7) और शहादत फकीर (8) के शवों को देर शाम पानी से बाहर निकाला गया, जबकि सानिया शेख (14) का शव शनिवार सुबह दमकल विभाग के गोताखोरों के एक दल ने बरामद किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2022 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).