देश की खबरें | गुजरात : पंचमहल में सांप्रदायिक झड़प, सात लोग हिरासत में लिए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के पंचमहल जिले के कालोल कस्बे में दो अलग-अलग समुदायों के कुछ सदस्यों के बीच एक छोटी-सी बात को लेकर सांप्रदायिक झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में ले लिया। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 10 मई गुजरात के पंचमहल जिले के कालोल कस्बे में दो अलग-अलग समुदायों के कुछ सदस्यों के बीच एक छोटी-सी बात को लेकर सांप्रदायिक झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में ले लिया। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, घटना सोमवार देर रात हुई और इसकी सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक हिमांशु सोलंकी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा स्थिति को नियंत्रित किया।

सोलंकी ने बताया कि झड़प की शुरुआत तब हुई, जब बारात में नाच रहे दो लोगों में एक छोटी-सी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई।

उन्होंने कहा, “इलाके में हिंदू और मुसलमान, दोनों रहते हैं। दोनों ही समुदायों के कुछ सदस्य बारात का हिस्सा थे। दो लोगों के बीच एक छोटी-सी बात को लेकर हुई कहा-सुनी के बाद दोनों समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प हो गई।”

कालोल पुलिस थाने के उप-निरीक्षक एम. के. मालवीय ने बताया कि झड़प के सिलसिले में सात लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया गया।

मालवीय के मुताबिक, “दोनों समुदायों के सदस्य एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। हालांकि, झड़प में कोई घायल नहीं हुआ। हम घटनास्थल पर पहुंचे और भीड़ को तितर-बितर किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\