एजेंसी न्यूज

Gujarat: 15 जुलाई से 12वीं के छात्रों के लिए शुरू होंगी कक्षाएं, कॉलेज व तकनीकी संस्थान भी खुलेंगे

गुजरात में कोविड-19 के नये मामलों में गिरावट को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 15 जुलाई से 12वीं कक्षा के अलावा कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कक्षाएं शुरू करने की अनुमति प्रदान करने का फैसला किया है.

Gujarat: 15 जुलाई से 12वीं के छात्रों के लिए शुरू होंगी कक्षाएं, कॉलेज व तकनीकी संस्थान भी खुलेंगे
एग्जाम/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

अहमदाबाद, 10 जुलाई : गुजरात (Gujarat) में कोविड-19 के नये मामलों में गिरावट को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 15 जुलाई से 12वीं कक्षा के अलावा कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कक्षाएं शुरू करने की अनुमति प्रदान करने का फैसला किया है. एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सरकार की कोर कमेटी की बैठक में महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के बाद यह निर्णय लिया.

इस बीच, गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 56 नये मामले सामने आए हैं. छात्रों के लिए कक्षाओं में उपस्थिति होना अनिवार्य नहीं होगा, लेकिन यदि छात्रों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा जाता है तो इसके लिए स्कूलों और कॉलेजों के अधिकारियों को माता-पिता की सहमति लेनी होगी. यह भी पढ़ें : दिल्ली HC से चिराग पासवान को बड़ा झटका, सदन में चाचा पशुपति पारस के चयन के खिलाफ दायर याचिका खारिज

विज्ञप्ति के मुताबिक गुजरात के 8,333 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 12 में 6.82 लाख से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं जबकि राज्य के 2,000 से अधिक कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में 11 लाख से अधिक स्नातक और डिप्लोमा छात्र हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2021 08:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).