देश की खबरें | गुजरात उपचुनाव: कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए दो और उम्मीदवार जीते
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 10 नवंबर गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा ने मोरबी और करजन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में मंगलवार को जीत दर्ज की और विपक्षी कांग्रेस के उम्मीदवारों को इन सीटों पर हार का सामना करना पड़ा।

भाजपा अबडासा सीट पर पहले ही जीत दर्ज कर चुकी है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election Results 2020: रुझानों के हिसाब से बिहार में लेफ्ट का प्रदर्शन 1980 के बाद पहली बार बेहतर, क्या कन्हैया कुमार है कारण?.

मोरबी सीट पर कड़े मुकाबले में भाजपा के बृजेश मेर्जा ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जयंतीलाल पटेल को 4,649 मतों के अंतर से हराया।

मेर्जा को 64,711 वोट मिले, वहीं पटेल के खाते में 60,062 वोट आए।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election Result 2020: महागठबंधन और एनडीए में कांटे की टक्कर, RJD बोली-84 सीटों पर पार्टी आगे, अंतिम समय तक बने रहें.

वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव में मेर्जा ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और भाजपा के पांच बार के विधायक कांतिलाल अमृतिया को हराया था।

वड़ोदरा जिले के करजन निर्वाचन क्षेत्र में पूर्व में कांग्रेस में रह चुके भाजपा के अक्षय पटेल ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कीर्तिसिंह जडेजा को 16,425 मतों के अंतर से हराया।

पटेल को जहां 76,958 मत मिले, वहीं जडेजा के खाते में 60,533 वोट आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)