एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात पुल हादसा: महिसागर नदी में लापता व्यक्ति की तलाश जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के वडोदरा जिले में महिसागर नदी में पुल ढहने की घटना में लापता एक व्यक्ति का पता लगाने के लिए रविवार को भी तलाशी अभियान जारी रहा। इस घटना में 20 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुजरात पुल हादसा: महिसागर नदी में लापता व्यक्ति की तलाश जारी

वडोदरा, 13 जुलाई गुजरात के वडोदरा जिले में महिसागर नदी में पुल ढहने की घटना में लापता एक व्यक्ति का पता लगाने के लिए रविवार को भी तलाशी अभियान जारी रहा। इस घटना में 20 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आणंद जिले के नरसिंहपुर गांव निवासी और एक निजी कंपनी के कर्मचारी विक्रम पढियार (22) का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

आणंद और वडोदरा जिलों को जोड़ने वाले गंभीरा गांव के निकट 40 साल पुराने पुल का एक हिस्सा बुधवार को ढह जाने से कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए थे।

वडोदरा जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को पधियार की तलाश में कोई नतीजा नहीं निकला और नदी के ऊपरी और निचले, दोनों हिस्सों में उसे खोजने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया कि बचाव दल रबर की नावों और अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ तलाशी अभियान चला रहे हैं और छोटे वाहनों का मलबा भी बरामद कर लिया गया है।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और अन्य एजेंसियां तलाशी अभियान में शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या पढियार के अलावा कोई और उस बड़े स्लैब के नीचे फंसा था जो टूटकर नदी में गिर गया था।

पुलिस जांच में मदद के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के दलों ने शनिवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया।

दुर्घटना के बाद, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य सड़क एवं भवन विभाग के चार अभियंताओं को निलंबित कर दिया।

मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा है कि राज्य के सड़क एवं भवन विभाग की एक उच्च स्तरीय जांच समिति 30 दिन में एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में जिन 7,000 पुलों का सर्वेक्षण किया गया है, उनमें से सरकार ने उन पुलों की पहचान कर ली है जिन्हें मरम्मत या नये पुल के निर्माण की आवश्यकता है।

गुजरात में 2021 से पुल ढहने की छह घटनाएं हुई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).