जरुरी जानकारी | गुजरात पुल हादसा: आईआरएफ का बुनियादी ढांचे की नियमित निगरानी और रखरखाव पर जोर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय सड़क महासंघ (आईआरएफ) ने गुजरात में पुल का एक हिस्सा ढहने की घटना पर बृहस्पतिवार को चिंता जताई। हादसे में कई लोगों की जान चली गई थी।
नयी दिल्ली, 10 जुलाई अंतरराष्ट्रीय सड़क महासंघ (आईआरएफ) ने गुजरात में पुल का एक हिस्सा ढहने की घटना पर बृहस्पतिवार को चिंता जताई। हादसे में कई लोगों की जान चली गई थी।
जिनेवा स्थित वैश्विक सड़क सुरक्षा निकाय ने देश में पुलों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों की नियमित निगरानी और रखरखाव की जरूरत पर जोर दिया।
गुजरात में वडोदरा जिले के गंभीरा गांव में पुल ढहने से 13 लोगों की मौत हो गई थी।
आईआरएफ के मानद अध्यक्ष के के कपिला ने कहा कि प्राकृतिक वातावरण पुलों के लिए कठोर होता है, चाहे सामग्री का प्रकार, निर्माण की गुणवत्ता या निर्माण का तरीका कुछ भी हो।
कपिला ने कहा, “इन संरचनाओं के नियमित उपयोग से उनकी क्षति और भी बढ़ जाती है। संबंधित अधिकारियों, जिनमें सिविल और संरचनात्मक इंजीनियर भी शामिल हैं, को पुलों की स्थिति का पता लगाने के लिए इनका नियमित मूल्यांकन करना चाहिए और फिर उनकी सुरक्षा के लिए गंभीर दोषों का समाधान करना चाहिए।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

