PM मोदी को आपत्तिजनक ई-मेल भेजने वाले बदायूं के युवक को पकड़कर ले गई गुजरात एटीएस
उत्तर प्रदेश के बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को गुजरात पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने हिरासत में ले लिया और उसे गुजरात ले गया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.
बदायूं (उप्र), 27 नवंबर : उत्तर प्रदेश के बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को गुजरात पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने हिरासत में ले लिया और उसे गुजरात ले गया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ओ पी सिंह ने बताया कि गुजरात से एटीएस की एक टीम यहां आई थी और थाना सिविल लाइंस के मोहल्ला आदर्श नगर के रहने वाले अमन सक्सेना को पूछताछ के लिए अपने साथ गुजरात ले गई. उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात गुजरात एटीएस की टीम आयी और बताया कि एक संदिग्ध गतिविधि में सिविल लाइन थानाक्षेत्र के अमन सक्सेना नाम के युवक से पूछताछ करनी है. उन्होंने बताया कि बदायूं पुलिस ने युवक तक पहुंचने में उनकी मदद की और वे अमन सक्सेना को पूछताछ के लिए ले अपने साथ गुजरात ले गए हैं.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवक पर आरोप है कि उसने प्रधानमंत्री को लेकर कोई आपत्तिजनक ईमेल किया है. वहीं आरोपी युवक अमन सक्सेना के पिता का कहना है कि उसने आईआईटी से पढ़ाई की है और अब मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया है.
बदायूं के आदर्श नगर में रहने वाले आरोपी अमन सक्सेना के पिता सुभाष सक्सेना ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय को ईमेल भेजने में दिल्ली की एक लड़की भी शामिल है जो अमन की दोस्त है और अमन का मोबाइल उस लड़की के पास ही है. यह भी पढ़े : ‘आप’ सरकार दिल्ली में आम आदमी के हितों के खिलाफ काम कर रही है: नड्डा
उन्होंने बताया कि अमन ने आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी और उसके बाद कुछ दिन नौकरी करने के बाद नौकरी छोड़ दी. उन्होंने बताया कि अमन उनका इकलौता बेटा है. उन्होंने बताया कि परिवार ने उसे कुछ माह पहले खराब चाल-चलन के चलते अखबार में इश्तिहार देकर उसे बेदखल कर दिया था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि अमन सक्सेना पहले भी लैपटॉप चोरी के मामले में पकड़ा जा चुका है. सूत्रों ने बताया कि उस समय छात्र होने के नाते पुलिस ने लैपटॉप बरामद करके उसे छोड़ दिया था
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2022 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

