देश की खबरें | गुजरात एटीएस ने मुंद्रा बंदरगाह के पास 350 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन जब्त की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने कच्छ जिले के मुंद्रा बंदरगाह के पास एक कंटेनर से करीब 70 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है, जिसकी कीमत 350 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अहमदाबाद, 12 जुलाई गुजरात के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने कच्छ जिले के मुंद्रा बंदरगाह के पास एक कंटेनर से करीब 70 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है, जिसकी कीमत 350 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि चूंकि, तलाशी अभियान अब भी जारी है, इसलिए जब्त की गई सामग्री की मात्रा और कीमत में इजाफा हो सकता है।
अधिकारी के मुताबिक, एक विशिष्ट सूचना के आधार पर एटीएस ने एक नौवहन कंटेनर की तलाशी ली, जो कुछ समय पहले दूसरे देश से आया था और बंदरगाह के बाहर एक माल आपूर्ति केंद्र पर रखा गया था। उन्होंने बताया कि एटीएस ने कंटेनर से करीब 70 किलो हेरोइन बरामद की।
एटीएस और राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) सहित राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न एजेंसियों ने हाल के दिनों में अन्य देशों से गुजरात के बंदरगाहों पर पहुंचने वाले नौवहनों कंटेनरों से करोड़ों रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किए हैं।
डीआरआई ने पिछले साल सितंबर में मुंद्रा बंदरगाह पर दो कंटेनरों से लगभग 3,000 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी, जिसके बारे में माना जाता है कि यह अफगानिस्तान से आई थी और वैश्विक बाजारों में इसकी कीमत लगभग 21,000 करोड़ रुपये थी।
इस साल मई में डीआरआई ने मुंद्रा बंदरगाह के पास एक कंटेनर से 56 किलोग्राम कोकीन जब्त की थी, जिसकी कीमत लगभग 500 करोड़ रुपये थी।
वहीं, अप्रैल में डीआरआई ने कच्छ में कांडला बंदरगाह के पास एक कंटेनर से लगभग 1,439 करोड़ रुपये की 205.6 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी।
इसी अवधि के आसपास गुजरात एटीएस और डीआरआई ने एक संयुक्त अभियान चलाकर एक नौवहन कंटेनर से 450 करोड़ रुपये मूल्य की लगभग 90 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी, जो ईरान से अमरेली जिले के पिपावाव बंदरगाह पहुंची थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2022 02:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

