देश की खबरें | गुजरात एटीएस ने 2006 के कालूपुर विस्फोट के आरोपी को बंगाल में गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने अहमदाबाद के कालूपुर रेलवे स्टेशन पर 2006 में हुए विस्फोट के एक आरोपी को पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश की सीमा से लगे एक गांव से गिरफ्तार किया है।
अहमदाबाद, 20 अगस्त गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने अहमदाबाद के कालूपुर रेलवे स्टेशन पर 2006 में हुए विस्फोट के एक आरोपी को पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश की सीमा से लगे एक गांव से गिरफ्तार किया है।
आरोपी 14 साल से फरार था। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस की एक टीम ने आरोपी अब्दुल रज्जाक गाजी को पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में बशीरहाट तहसील के एक गांव से गिरफ्तार किया।
उन्होंने कहा कि आरोपी को बृहस्पतिवार को गुजरात एटीएस मुख्यालय लाया गया।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय सहित RJD के 3 विधायक JDU में हुए शामिल.
एटीएस के अनुसार गाजी ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के सदस्यों जुल्फिकार कागजी और अबु जुंदाल को शरण दी थी, जिन पर फरवरी 2006 में कालूपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 के बीच बम लगाने का आरोप था।
उस विस्फोट में कई लोग घायल हो गए थे, लेकिन किसी की मौत नहीं हुयी थी।
एटीएस ने एक बयान में कहा कि आरोप है कि कागजी, जुंदाल और अन्य आरोपियों ने ‘‘2002 के गोधरा दंगों का बदला लेने के लिए’’ बम लगाया गया था।
इसमें कहा गया है कि गाजी ने कागज़ी और जुंदाल को शरण देने के अलावा विस्फोट के बाद दोनों की बांग्लादेश की सीमा पार करने में भी मदद की। इसके बाद दोनों बांग्लादेश से पाकिस्तान भाग गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)