देश की खबरें | गुजरात: लड़की से बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ‘लव जिहाद’ का मामला बताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में नवसारी पुलिस ने करीब पांच साल तक एक लड़की का बलात्कार करने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में 37 वर्षीय एक मुस्लिम व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
नवसारी (गुजरात), पांच जुलाई गुजरात में नवसारी पुलिस ने करीब पांच साल तक एक लड़की का बलात्कार करने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में 37 वर्षीय एक मुस्लिम व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने यहां जारी एक बयान में बताया कि आसिम निजाम शेख को ‘‘लव जिहाद के एक मामले में’’ मुंबई के निकट वसई से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।
उसने बताया कि शेख ने पहली बार पांच साल पहले लड़की से तब कथित तौर पर बलात्कार किया जब उसकी (पीड़िता की) आयु 16 साल थी। पुलिस ने बताया कि शेख ने लड़की का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया था, जिसका इस्तेमाल उसने उसे ब्लैकमेल करने के लिए किया।
हिंदू लड़कियों से विवाह करके उन्हें मुस्लमान बनाने की कथित साजिश को दक्षिणपंथी ‘लव जिहाद’ कहते हैं।
पुलिस ने बताया कि शेख विवाहित है और उसके बच्चे हैं। उसने बताया कि आरोपी ने स्वयं को पकड़े जाने से बचाने के लिए पीड़िता को अपने साथी रौनक पटेल से विवाह करने के लिए मजबूर किया।
पटेल हत्या के एक मामले में जेल में बंद था और वह हाल में पैरोल पर बाहर आया था। उसे अभी पकड़ा नहीं गया है।
पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून (पॉक्सो) और भारतीय दंड संहिता की बलात्कार एवं आपराधिक धमकी देने से जुड़ी धाराओं 376 (2) (एन) और 506 (2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत खेरगाम पुलिस थाने में 23 जून को प्राथमिकी दर्ज की गई।
नवसारी जिला पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा, ‘‘शेख और पटेल प्राथमिकी दर्ज होने के बाद छुप गए। बाद में हमें पता चला कि शेख जयपुर से मुंबई गया है और वसई के एक होटल में रह रहा है। हमने मंगलवार को उसे वसई से पकड़ लिया और उसे यहां लेकर आए। यहां पॉक्सो की एक अदालत ने शेख को नौ दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है।’’
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि खेरगाम के रहने वाले शेख ने रिकॉर्ड किए गए वीडियो के आधार पर लड़की और उसके परिजन को पांच साल तक ब्लैकमेल किया। उन्होंने बताया कि उसने पीड़िता के वीडियो उसके मंगेतर को भेजकर उसकी मंगनी भी तुड़वा दी।
नवसारी पुलिस ने अपने बयान में बताया कि शेख पर अवैध रूप से शराब बेचने का आरोप है और उसके खिलाफ 18 मामले दर्ज हैं।
बयान में बताया गया है कि उसके पिता निजाम और तीन भाइयों के खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2023 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

