देश की खबरें | गुजरात : 70 आईपीएस का तबादला, अहमदाबाद को मिला नया शीर्ष पुलिस अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात सरकार ने बृहस्पतिवार को भारतीय पुलिस सेवा के 70 अधिकारियों का तबादला किया, जिनमें वडोदरा के पुलिस आयुक्त शमशेर सिंह और अहमदाबाद में अपराध शाखा के प्रेमवीर सिंह भी शामिल हैं।

अहमदाबाद, 27 जुलाई गुजरात सरकार ने बृहस्पतिवार को भारतीय पुलिस सेवा के 70 अधिकारियों का तबादला किया, जिनमें वडोदरा के पुलिस आयुक्त शमशेर सिंह और अहमदाबाद में अपराध शाखा के प्रेमवीर सिंह भी शामिल हैं।

भारतीय पुलिस सेवा के 1997 बैच के अधिकारी अनुपम सिंह गहलोत को वडोदरा का पुलिस आयुक्त बनाया गया है । गहलोत वर्तमान में गांधीनगर में अपराध जांच विभाग (सीआईडी)- इंटेलिजेंस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) के रूप में कार्यरत हैं।

राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में बताया गया कि 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी शमशेर सिंह को गांधीनगर के नए पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

अधिसूचना के मुताबिक, वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात अतिरिक्त डीजीपी रैंक के अधिकारी जी.एस. मलिक को अहमदाबाद का पुलिस आयुक्त बनाया गया है । पुलिस अधिकारी संजय श्रीवास्तव के सेवानिवृत होने के बाद मई से यह पद खाली पड़ा था।

अधिसूचना में बताया गया कि अहमदाबाद अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त और अहमदाबाद पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे प्रेमवीर सिंह को अहमदाबाद रेंज के महानिरीक्षक के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया है।

इसें कहा गया है कि सेक्टर-1 अहमदाबाद के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यरत नीरज कुमार बडगुजर अब अहमदाबाद अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज