देश की खबरें | गुजरात: लॉकडाउन का उल्लंघन कर धार्मिक आयोजन करने के लिए 21 गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के गांधीनगर जिले के एक गांव में कोविड-19 महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों के बावजूद शुक्रवार को एक धार्मिक कार्यक्रम और जुलुस का आयोजन करने पर पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

अहमदाबाद, 10 जुलाई गुजरात के गांधीनगर जिले के एक गांव में कोविड-19 महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों के बावजूद शुक्रवार को एक धार्मिक कार्यक्रम और जुलुस का आयोजन करने पर पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2089 नए मामले, 2468 हुए ठीक: 10 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि आयोजन की सूचना मिलने पर पुलिस ने पलियाद गांव पहुंच कर बीच रास्ते में ही आयोजन रुकवाया और बाद में आयोजकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर किसी भी प्रकार के सामूहिक आयोजन पर पाबंदी के आदेश का उल्लंघन करने पर आयोजकों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े | India-China Face-off: लद्दाख के तीन इलाकों से हटी चीन की सेना, एलएसी पर तनाव कम करने के लिए आज फिर हुई वार्ता.

कलोल तालुका डिवीजन के पुलिस उपाधीक्षक वी एन सोलंकी ने कहा, “आरोपियों पर आपदा प्रबंधन कानून के तहत भी मामला दर्ज किया गया और उन्हें कोरोना वायरस जांच के लिए भेज दिया गया है।”

उन्होंने कहा, “सामूहिक आयोजनों पर पाबंदी के बावजूद पलियाद गांव के कुछ लोगों ने एक मंदिर के परिसर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया और उसमें ग्रामीणों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। हमें यह भी जानकारी मिली कि जुलुस में हाथी को भी शामिल किया गया।”

गांधीनगर के जिला कलक्टर कुलदीप आर्य ने कहा कि धार्मिक आयोजन में भाग लेने के लिए गांव में ढाई हजार की संख्या में लोग एकत्र हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\