एजेंसी न्यूज

Gujarat: राजकोट में दो नाबालिग लड़कियों से बलात्कार के दोषी को 20 साल की सजा

गुजरात के राजकोट की एक विशेष अदालत ने दो नाबालिग लड़कियों से बलात्कार के दोषी को 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है.

Gujarat: राजकोट में दो नाबालिग लड़कियों से बलात्कार के दोषी को 20 साल की सजा
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

राजकोट, 13 जुलाई : गुजरात के राजकोट की एक विशेष अदालत ने दो नाबालिग लड़कियों से बलात्कार के दोषी को 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. गोंडल में विशेष न्यायाधीश डी. आर. भट ने मंगलवार को आरोपी सालिकराम मोरिया को भारतीय दंड संहिता और ‘यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण’ (पॉक्सो) कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत दोषी पाया.

लोक अभियोजक घनश्याम डोबरिया ने कहा कि जिले के गोंडल तालुका में सड़कपिपलिया गांव में 20 मई को इस अपराध का पता चला था. उन्होंने कहा कि मोरिया ने तीन साल और पांच साल की उम्र की दो लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनका बलात्कार किया. यह भी पढ़ें : एक और बगावत से बचने के लिए मुर्मू को समर्थन दे रहे ठाकरे: सर्वे

डोबरिया ने कहा कि परिवार के लोगों ने आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई. गोंडल शहर में महिलाओं के विरुद्ध अपराध की जांच इकाई द्वारा इस घटना की जांच की गई और आरोपी को पांच दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2022 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).