देश की खबरें | गुजरात : स्वामीनारायण संप्रदाय के 11 साधू कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य में पिछले एक सप्ताह के दौरान स्वामीनारायण संप्रदाय के 11 साधू कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

अहमदाबाद, एक जुलाई राज्य में पिछले एक सप्ताह के दौरान स्वामीनारायण संप्रदाय के 11 साधू कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी के बीच हरियाणा में 27 जुलाई से खुलेंगे स्कूल: 1 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वामीनारायण संप्रदाय का मंदिर गुजरात के मणिनगर इलाके में है।

संक्रमित पाए गए सभी साधू मणिनगर पंथ के हैं।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

अहमदाबाद नगर निगम के उप स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तेजस शाह ने बताया कि संक्रमित पाए गए पांच साधू अहमदाबाद में मणिनगर मंदिर के परिसर में रह रहे थे।

उन्होंने बताया कि छह अन्य साधुओं में से पांच अहमदाबाद के न्यू रानिप इलाके में और एक बावला गांव में रह रहा था।

डॉ शाह ने बताया कि संक्रमित पाए गए सभी 11 साधुओं का फिलहाल अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

मणिनगर मंदिर के स्वामी भगवतप्रियदास ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले कोरोना वायरस के मामलों का पता चलने के बाद मंदिर परिसर को संक्रमणमुक्त किया गया था।

उन्होंने बताया ‘‘श्रद्धालुओं के लिए मंदिर पहले से ही बंद है। ऐहतियात के तौर पर हमने ज्यादातर साधुओं को कड़ी या वीरमगांव जैसे शहरों में भेज दिया है। मंदिर परिसर में फिलहाल केवल नौ साधू रह रहे हैं।’’

गुजरात में 30 जून को कोविड-19 के मरीजों की संख्या 32,446 थी जिनमें से 1,848 लोगों की जान जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\