खेल की खबरें | गुइरासी की हैट्रिक बेकार गई, बार्सिलोना चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गुइरासी ने हैट्रिक बनाई जिससे डॉर्टमुंड ने क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण में बार्सिलोना पर 3-1 से जीत हासिल की। यह स्पेनिश क्लब की पिछले साल दिसंबर के बाद किसी भी तरह की प्रतियोगिता में यह पहली हार थी। इसके बावजूद बर्सिलोना 5-3 के कुल स्कोर से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहा।

गुइरासी ने हैट्रिक बनाई जिससे डॉर्टमुंड ने क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण में बार्सिलोना पर 3-1 से जीत हासिल की। यह स्पेनिश क्लब की पिछले साल दिसंबर के बाद किसी भी तरह की प्रतियोगिता में यह पहली हार थी। इसके बावजूद बर्सिलोना 5-3 के कुल स्कोर से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहा।

बार्सिलोना ने क्वार्टर फ़ाइनल के पहले चरण में 4-0 से जीत हासिल की थी जो आखिर में महत्वपूर्ण साबित हुई। ऐसी परिस्थितियों में डॉर्टमुंड के पास मंगलवार को खेले गए मैच में खोने के लिए कुछ नहीं था और उसने शुरू से ही बार्सिलोना पर हमला किया, जिससे मेहमान टीम का संतुलन बिगड़ गया।

गुइरासी ने 11वें, 49वेंं और 76वें मिनट में गोल किए जबकि बार्सिलोना के फॉरवर्ड रफिन्हा और रॉबर्ट लेवांडोव्स्की कुछ खास नहीं कर पाए। बार्सिलोना ने दूसरे चरण में अपना खाता 56वें मिनट में रेमी बेंसबैनी के आत्मघाती गोल से खोला।

सेमीफाइनल में बार्सिलोना का सामना इंटर मिलान या बायर्न म्यूनिख से होगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका