जरुरी जानकारी | अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों की रैंडम कोरोना जांच पर दिशानिर्देश जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले कुछ यात्रियों का शनिवार से रैंडम कोरोना वायरस जांच परीक्षण किया जाएगा।

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले कुछ यात्रियों का शनिवार से रैंडम कोरोना वायरस जांच परीक्षण किया जाएगा।

नागर विमानन मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बारे में दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि चालक दल के सदस्यों को इसके लिए चुने गए यात्रियों को हवाई अड्डे में स्थित जांच सुविधा तक लाना होगा।

चीन और कई अन्य देशों में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बीच सरकार ने प्रत्येक उड़ान में कुल यात्रियों के दो प्रतिशत का आगमन के बाद हवाई अड्डे पर रैंडम परीक्षण कराने का फैसला किया है।

मंत्रालय ने कहा कि हवाईअड्डा परिचालकों को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की रैंडम जांच के लिए आवश्यक ढांचा तैयार करना होगा।

इस बारे में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को सूचना दे दी गई है। इसकी प्रति सभी अनुसूचित वाणिज्यिक एयरलाइंस को भी भेजी गई है।

सूचना में बताया गया, ''हवाई अड्डे के संचालक अपने संबंधित हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के रैंडम परीक्षण की सुविधा के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा तैयार करेंगे।''

सूचना विमानन नियामक डीजीसीए को भेजी गई है। सभी अनुसूचित वाणिज्यिक एयरलाइनों, हवाई अड्डे के परिचालकों के साथ ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इसकी प्रतियां भेजी गई हैं।

मुंबई हवाई अड्डे ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि उसने कोरोना वायरस परीक्षण के लिए छह पंजीकरण काउंटर और तीन सैंपलिंग बूथ बनाए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त