जरुरी जानकारी | जीएसटीएन ने अपने पोर्टल पर शुरू की करदाताओं के बीच संवाद सुविधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जीएसटी नेटवर्क ने सोमवार को कहा कि उसने अपने पोर्टल पर करदाताओं के बीच संवाद की सुविधा शुरू की है।

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर जीएसटी नेटवर्क ने सोमवार को कहा कि उसने अपने पोर्टल पर करदाताओं के बीच संवाद की सुविधा शुरू की है।

जीएसटी नेटवर्क (जीएसटीएन) ने एक बयान में कहा, ‘‘नई सुविधा करदाताओं के लिये संवाद का मंच उपलब्ध कराएगी। इसके जरिये प्राप्तकर्ता / क्रेता अपने आपूर्तिकर्ता से उस विशेष बिल को अपलोड करने के लिए कह सकता है जिसे अपलोड नहीं किया गया है लेकिन प्राप्तकर्ता को इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) प्राप्त करने के लिए यह आवश्यक है।’’

यह भी पढ़े | RRB NTPC 2020 Exam Date & Admit Card Update: आरआरबी एनटीपीसी का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, जानें इससे जुड़ी हर जरूरी जानकारी.

अब कंपनियां अपने आपूर्तिकर्ता से जीएसटीएन पोर्टल पर बिल अपलोड करने या अन्य किसी प्रकार की कमी के बारे में बता सकते हैं।

इसके अलावा आपूर्तिकर्ता इस सुविधा के जरिये अपने आपूर्तिकर्ता को जवाब भेज सकते हैं। इसी प्रकार, आपूर्तिकर्ता, संबंधित प्राप्तकर्ता को भी किसी दस्तावेज को आपूर्ति ब्योरा में अपलोड करने के बारे में सूचना भेज सकता है जिसे जीएसटीआर-1 में भरा गया है।

यह भी पढ़े | गाड़ी वालों सावधान! नए साल से पहले नहीं किया ये काम तो हाईवे पर सफर हो सकता है मुश्किल.

जीएसटीएन ने कहा कि जब कभी कोई सूचना करदाता दूसरे करदाता को भेजेगा, जीएसटीएन भी ई-मेल और मोबाइल फोन पर एसएमएस के जरिये उसकी जानकारी देगा।

इस सुविधा से बिलों के मिलान में करदाताओ को मदद मिलने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now