देश की खबरें | जीएसटी ‘घोटाला’ : दिल्ली के रहने वाले भाई-बहन गिरफ्तार, अबतक कुल 20 पकड़े गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर की नोएडा पुलिस ने बुधवार को बताया कि कि उसने करोड़ों रुपये के ‘जीएसटी घोटाले’ के सिलसिले में दिल्ली के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कथित घोटाले से सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नोएडा(उप्र), 19 जुलाई गौतमबुद्ध नगर की नोएडा पुलिस ने बुधवार को बताया कि कि उसने करोड़ों रुपये के ‘जीएसटी घोटाले’ के सिलसिले में दिल्ली के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कथित घोटाले से सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नवीनतम गिरफ्तारी के साथ अबतक इस मामले में 20 लोगों को पकड़ा जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि यह ‘घोटाला’ जाली आधार कार्ड के आधार पर बनाई जा रही हजारों फर्जी कंपनियों, उनके द्वारा बनाए जा रहे फर्जी चालान और उनकी ओर से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा करने से संबंधित है।

नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नोएडा) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया,‘‘पकड़े गए आरोपियों की पहचान जतिन मोरजानी (21) और डॉल्सी मोरजानी (23) के रूप में की गई है जो रिश्ते में भाई बहन हैं और राष्ट्रीय राजधानी के पीतमपुरा इलाके में रहते हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘दोनों दीपक मोरजानी के बच्चे हैं, जिन्हें इस मामले में उनकी पत्नी के साथ पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जतिन और डॉल्सी फर्जी कंपनियां बनाने और पैसे के लेन-देन में शामिल थे।’’

अधिकारी ने बताया कि उन्हें नोएडा सेक्टर 20 पुलिस थाना के अधिकारियों ने मंगलवार को गिरफ्तार किया, जो जीएसटी ‘घोटाले’ की जांच कर रही है, जिसमें पहले 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने, नोएडा पुलिस ने उस गिरोह का भंडाफोड़ किया था, जिसे अब ‘जीएसटी घोटाला’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान करीब 3,077 फर्जी कंपनियों की जानकारी मिली थी जिनकी ओर से आईटीसी का दावा किया जा रहा था।

वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती पुलिस जांच में इन फर्जी फर्मों से लगभग 8,500 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका