जरुरी जानकारी | जीएसटी अधिकारियों ने 2020-21 में 35,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का पता लगाया, 426 लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जीएसटी प्राधिकरणों ने कर चोरी के खिलाफ एक साल की कार्रवाई में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की कर धोखाधड़ी का पता लगाया है। यह धोखाधड़ी माल एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था में इनपुट टैक्स क्रेडिट के प्रावधान का दुरूपयोग कर की गयी।

नयी दिल्ली, 13 जुलाई जीएसटी प्राधिकरणों ने कर चोरी के खिलाफ एक साल की कार्रवाई में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की कर धोखाधड़ी का पता लगाया है। यह धोखाधड़ी माल एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था में इनपुट टैक्स क्रेडिट के प्रावधान का दुरूपयोग कर की गयी।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान, विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे सीजीएसटी (केंद्रीय जीएसटी) प्राधिकरणों और जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीडीआई) ने लगभग 8,000 मामले दर्ज किए, जिनमें 35,000 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के मामले शामिल थे।

जीएसटी व्यवस्था के तहत अंतिम उत्पाद पर कर भुगतान करते समय इकाइयां वह कर कम कर सकती हैं, जो उन्होंने कच्चे माल प्राप्त करने के एवज में दिया।

हालांकि कुछ ने कच्चे माल को लेकर फर्जी बिल तैयार कर इस प्रावधान का दुरूपयोग किया।

बयान के अनुसार, ‘‘जीएसटी व्यवस्था के तहत आईटीसी के लाभकारी प्रावधान का दुरुपयोग जीएसटी कानून के तहत कर चोरी का सबसे आम तरीका है।

इसमें कहा गया है, ‘‘केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे प्राधिकरणों ने नियमित रूप से जीएसटी व्यवस्था की शुरुआत से ही ऐसे मामलों का पता लगा रहे हैं।’’

वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान (अप्रैल 2020 से मार्च 2021) के दौरान 426 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें चार्टर्ड एकाउंटेंट, वकील और निदेशक शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट