January GST Collection: मोदी सरकार के लिए गुड न्यूज, जनवरी में 12 प्रतिशत बढ़कर 1.96 लाख करोड़ जीएसटी कलेक्शन
एक फरवरी घरेलू आर्थिक गतिविधियां बढ़ने से जनवरी में सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व 12.3 प्रतिशत बढ़कर 1.96 लाख करोड़ रुपये हो गया. शनिवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई.
January GST Collection: एक फरवरी घरेलू आर्थिक गतिविधियां बढ़ने से जनवरी में सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व 12.3 प्रतिशत बढ़कर 1.96 लाख करोड़ रुपये हो गया. शनिवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई. जीएसटी संग्रह में घरेलू स्तर पर वस्तुओं और सेवाओं की बिक्री से राजस्व 10.4 प्रतिशत बढ़कर 1.47 लाख करोड़ रुपये हो गया. आयातित वस्तुओं से कर राजस्व 19.8 प्रतिशत बढ़कर 48,382 करोड़ रुपये रहा.
जनवरी में कुल जीएसटी राजस्व 1,95,506 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना 12.3 प्रतिशत की वृद्धि है.
समीक्षाधीन महीने में 23,853 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया, जो 24 प्रतिशत अधिक है. रिफंड को समायोजित करने के बाद कुल शुद्ध जीएसटी राजस्व 10.9 प्रतिशत बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपये रहा. यह भी पढ़े: New Rules on GST: पुराने वाहनों की बिक्री पर 18% GST, इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी नियम लागू; खरीदार और विक्रेता यहां दूर करें कन्फ्यूजन
केपीएमजी के अप्रत्यक्ष कर प्रमुख एवं भागीदार अभिषेक जैन ने कहा कि जीएसटी संग्रह में लगातार बढ़ोतरी आर्थिक वृद्धि में तेजी और व्यवसायों के बीच कर अनुपालन बढ़ने का संकेत देती है. जैन ने कहा, ''अधिक रिफंड के बावजूद संग्रह में वृद्धि सराहनीय है, जो विभाग के रिफंड प्रसंस्करण में बेहतर दक्षता का संकेत देती है. यह कारोबार सुगमता की दिशा में एक उत्साहजनक कदम है.
डेलॉयट इंडिया के भागीदार एम एस मणि ने कहा कि तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात तेलंगाना और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में जीएसटी संग्रह में 10-20 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई. दूसरी ओर जीएसटी अधिकारियों के लिए यह चिंता की बात है कि कर्नाटक, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्यों में केवल 5-9 प्रतिशत की वृद्धि हुई.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2025 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

