जरुरी जानकारी | अक्टूबर में जीएसटी संग्रह 1.52 लाख करोड़ रुपये रहा, अब तक दूसरा सबसे अधिक संग्रह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वस्तु एवं सेवा कर संग्रह (जीएसटी) अक्टूबर में 16.6 प्रतिशत बढ़कर 1.52 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यह अब तक का दूसरा सबसे अधिक जीएसटी संग्रह है।
नयी दिल्ली, एक नवंबर वस्तु एवं सेवा कर संग्रह (जीएसटी) अक्टूबर में 16.6 प्रतिशत बढ़कर 1.52 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यह अब तक का दूसरा सबसे अधिक जीएसटी संग्रह है।
जीएसटी संग्रह अप्रैल में लगभग 1.68 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। पिछले साल अक्टूबर में यह आंकड़ा 1.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक था।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक अक्टूबर 2022 में सकल जीएसटी संग्रह 1,51,718 करोड़ रुपये था। इसमें केंद्रीय जीएसटी 26,039 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 33,396 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी की हिस्सेदारी 81,778 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 37,297 करोड़ रुपये सहित) है।
बयान में कहा गया कि उपकर के जरिए 10,505 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 825 करोड़ रुपये सहित) जमा हुए।
जीएसटी संग्रह लगातार आठ महीनों में 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।
सितंबर 2022 में 8.3 करोड़ ई-वे बिल निकाले गए, जो अगस्त 2022 के 7.7 करोड़ ई-वे बिल से काफी अधिक हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2022 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

