जरुरी जानकारी | चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर आर्थिक समीक्षा के अनुमान के अनुरूप 11 प्रतिशत रहेगी : सीईए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) के वी सुब्रमण्यम का अनुमान है कि कोविड-19 की दूसरी लहर के बावजूद चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर आर्थिक समीक्षा के अनुमान के अनुरूप 11 प्रतिशत रहेगी।

नयी दिल्ली, 19 जुलाई मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) के वी सुब्रमण्यम का अनुमान है कि कोविड-19 की दूसरी लहर के बावजूद चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर आर्थिक समीक्षा के अनुमान के अनुरूप 11 प्रतिशत रहेगी।

सुब्रमण्यम ने सोमवार को कहा कि अर्थव्यवस्था पर दूसरी लहर का प्रभाव बहुत बड़ा नहीं होगा।

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने यह पूछे जाने पर कि महामारी की दूसरी लहर के बावजूद क्या सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर का आर्थिक समीक्षा का लक्ष्य हासिल हो पाएगा, कहा कि हम उसी दायरे में रहेंगे।

आर्थिक समीक्षा 2020-21 जनवरी में जारी की गई थी। इसमें अनुमान लगाया गया है कि 2021-22 में जीडीपी की वृद्धि दर 11 प्रतिशत रहेगी।

समीक्षा में कहा गया था कि वृद्धि को सुधारों और नियमनों में ढील के जरिये आपूर्ति पक्ष को समर्थन से मदद मिलेगी। साथ ही इसे बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश, विनिर्माण के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना, दबी मांग, विवेकाधीन खर्च में बढ़ोतरी तथा टीकाकरण से भी मदद मिलेगी।

सुब्रमण्यम ने कहा, ‘‘इस साल हम ऊंची वृद्धि दर हासिल करेंगे। इस साल की वृद्धि दर पिछले साल के निचले आधार प्रभाव की वजह से हासिल होगी। लेकिन हम 2022-23 में 6.5 से 7 प्रतिशत की वृद्धि दर की उम्मीद कर रहे हैं।’’

भारतीय निर्माण उपकरण विनिर्माता संघ के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुब्रमण्यम ने कहा, ‘‘वृद्धि को विभिन्न संरचनात्मक सुधारों मसलन श्रम और कृषि कानूनों से समर्थन मिलेगा।’’

सीईए ने कहा कि भविष्य की वृद्धि मुद्रास्फीति के साथ नहीं होगी। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान भारत ने संरचनात्मक सुधारों के जरिये विभिन्न आपूर्ति पक्ष की दिक्कतों को दूर किया है।

बजट लक्ष्य के बारे में उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचा क्षेत्र में खर्च को पूरा किया जाएगा। वित्त मंत्री ने विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों से अपनी पूंजीगत खर्च योजना का व्यय पहले ही करने को कहा है।

आम बजट 2021-22 में 5.54 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय का प्रावधान किया गया है। यह 2020-21 के बजट अनुमान से 34.5 प्रतिशत अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies T20 World Cup At Eden Gardens: टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें कैरेबियाई टीम के आकंड़ें

Holi Special Trains 2026: होली पर मध्य रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई, मडगांव, हटिया और पुणे-दानापुर के बीच चलाएगी 18 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें

\