एजेंसी न्यूज

गाजियाबाद में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर दूल्हा, छह परिजन गिरफ्तार

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि उन्हें रात में डेढ़ बजे गिरफ्तार किया गया।

गाजियाबाद में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर दूल्हा, छह परिजन गिरफ्तार
जमात

गाजियाबाद, 13 अप्रैल गाजियाबाद पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन कर सोमवार को तड़के शादी करने जा रहे एक दूल्हा और उसके छह रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि उन्हें रात में डेढ़ बजे गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ किए जाने पर उन्होंने पुलिस को बताया कि वे गाजियाबाद में नूरगंज के निवासी ताजुद्दीन का निकाह करवाने के लिए मेरठ जा रहे थे ।

एसएसपी ने बताया, ‘‘पुलिस की जांच से बचने के लिए वे सभी रात में मेरठ की ओर जा रहे थे।’’

विवाह के लिए लोगों को साथ ले जाने के वास्ते उन्होंने कोई अनुमति नहीं ली थी।

पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269 और 270 के तहत मामला दर्ज किया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2020 01:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).