जरुरी जानकारी | किराना आपूर्ति, आइसक्रीम बनाने के बजाय उच्च प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों पर ध्यान दें स्टार्टअप: गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को भारतीय स्टार्टअप समुदाय से कहा कि वे अपना ध्यान किराना सामान की डिलिवरी और आइसक्रीम बनाने से हटाकर सेमीकंडक्टर, मशीन लर्निंग (एमएल), रोबोटिक्स और कृत्रिम मेधा (एआई) जैसे उच्च प्रौद्योगिकी वाले क्षेत्र पर लगाएं।

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को भारतीय स्टार्टअप समुदाय से कहा कि वे अपना ध्यान किराना सामान की डिलिवरी और आइसक्रीम बनाने से हटाकर सेमीकंडक्टर, मशीन लर्निंग (एमएल), रोबोटिक्स और कृत्रिम मेधा (एआई) जैसे उच्च प्रौद्योगिकी वाले क्षेत्र पर लगाएं।

उन्होंने यहां स्टार्टअप महाकुंभ में कहा कि स्टार्टअप तंत्र में और अधिक भारतीय निवेशकों की जरूरत है।

गोयल ने कहा, “क्या हम डिलिवरी बॉय बनकर खुश रहेंगे... क्या यही भारत की नियति है... यह स्टार्टअप नहीं है, यह उद्यमिता है... दूसरी तरफ क्या हो रहा है - रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग, 3डी विनिर्माण और अगली पीढ़ी के कारखाने आदि।”

मंत्री ने कहा कि नए स्टार्टअप को देश को भविष्य के लिए तैयार करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

उन्होंने पूछा, “क्या हमें आइसक्रीम या चिप्स बनाना है?”

उन्होंने भारत की आर्थिक और प्रौद्योगिकी वृद्धि को आगे बढ़ाने में स्टार्टअप की उभरती भूमिका को भी रेखांकित किया।

उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार उन लोगों को सहयोग और सहायता प्रदान करेगी जो अपनी स्टार्टअप यात्रा में चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, तथा उन्हें दृढ़ रहने और पुनः प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

मंत्री ने घरेलू पूंजी निवेश बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि विदेशी पूंजी पर निर्भरता कम करने और दीर्घकालिक आर्थिक मजबूती सुनिश्चित करने के लिए स्वदेशी निवेश का मजबूत आधार अत्यंत महत्वपूर्ण है।

गोयल ने भारत के पूंजी आधार को मजबूत करने और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए अधिक घरेलू निवेशकों को आकर्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड