खेल की खबरें | पहले टेस्ट में बतौर बल्लेबाज उतर सकते हैं ग्रीन , कहा गिलक्रिस्ट ने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महान विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का मानना है कि आस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में हरफनमौला कैमरन ग्रीन बतौर बल्लेबाज उतर सकते हैं ।

सिडनी, सात फरवरी महान विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का मानना है कि आस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में हरफनमौला कैमरन ग्रीन बतौर बल्लेबाज उतर सकते हैं ।

तेईस वर्ष के ग्रीन दाहिने हाथ की ऊंगली की सर्जरी के बाद अब फिटनेस हासिल करने की राह पर हैं ।दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर में बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान उनकी ऊंगली की हड्डी टूट गई थी ।

आस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड पहले ही कह चुके हैं कि ग्रीन फिलहाल गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे ।

गिलक्रिस्ट ने ‘सेन रेडियो’ से कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि चयनकर्ता उन्हें छठे नंबर पर उतारेंगे बशर्ते वह पूरी तरह से फिट हों और ऊंगली की चोट का असर नहीं हो ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इस टीम को एक दूसरे पर काफी भरोसा है और हर हालत में एक दूसरे का साथ देने को तैयार है ।’’

आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड भी चोटों के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल सकेंगे । ग्रीन के गेंदबाजी नहीं करने पर स्कॉट बोलैंड को मौका मिल सकता है ।

गिलक्रिस्ट ने कहा ,‘‘ अगर बोलैंड खेलता है तो टीम के लिये बहुत अच्छा होगा । वह काफी आक्रामक और सटीक गेंदबाज है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ स्टार्क का नहीं खेल पाना बहुत बड़ा झटका है लेकिन भारतीय टीम में भी तो ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह नहीं है । मुकाबला बराबरी का होगा ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\