विदेश की खबरें | मानव तस्करी के आरोप में यूनान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, सात बंधक मुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने कहा कि उसने शुक्रवार को उत्तरी शहर थेसालोनिकी के बाहर दो स्थानों पर छापेमारी की और बंधकों को मुक्त कराने के साथ ही मानव तस्करों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने कहा कि उसने शुक्रवार को उत्तरी शहर थेसालोनिकी के बाहर दो स्थानों पर छापेमारी की और बंधकों को मुक्त कराने के साथ ही मानव तस्करों को गिरफ्तार किया।

अफगान परिवार में 66 वर्षीय पिता, 42 वर्षीय मां, 14 साल का लड़का और 16 साल की लड़की शामिल हैं। इन लोगों ने करीब एक हफ्ते पहले तुर्की से यूनान की सीमा में प्रवेश किया था।

यह भी पढ़े | मालदीव-भारत के बीच कार्गो फेरी सेवा से द्विपक्षीय संबंधों में आएगी मजबूती: पीएम मोदी.

पुलिस ने कहा कि तस्करों ने उन्हें बंधक बनाकर रखा था और बच्चों को माता-पिता से अलग कर दिया था। वे इन लोगों को छोड़ने के बदले 6,000 यूरो (7,000 अमेरिकी डॉलर) की मांग कर रहे थे।

यह तस्कर ब्रिटेन में रहने वाले अफगान दंपती के बड़े बेटे के संपर्क में थे और उस पर पैसा हस्तांतरित करने के लिये दबाव डाल रहे थे। उसने ही अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Pakistan: पाकिस्तान स्थित राज कपूर, दिलीप कुमार के पैतृक घरों को खरीदेगी प्रांतीय सरकार.

पुलिस ने जब उस जगह छापेमारी की जहां बच्चों को रखा गया था तो उन्हें वहां से बंधक बनाकर रखे गए तीन और पाकिस्तानी भी मिले, जिनके बारे में उन्हें पहले कोई जानकारी नहीं थी। तस्करों ने इन तीन बंधकों की रिहाई के लिये 2,000 यूरो (2,320 अमेरिकी डॉलर) की मांग की थी।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने 31 और 36 साल के दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तीसरे तस्कर (19) को तब गिरफ्तार किया गया जब माता-पिता को मुक्त कराया गया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी