विदेश की खबरें | यूनान : नौका डूबने से 32 प्रवासियों की मौत, 100 से अधिक लोगों को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर तलाशी एवं बचाव अभियान शुरू किया गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर तलाशी एवं बचाव अभियान शुरू किया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि देश के दक्षिणी पेलोपोनिसे क्षेत्र से लगभग 75 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में रात के समय हुई इस घटना के बाद अब तक 104 लोगों को बचाया गया है।

यूनान तटरक्षक बल ने कहा कि समुद्र से 32 लोगों के शव बरामद किए गए हैं जबकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकी कि नौका पर सवार कितने यात्री लापता हैं।

तलाशी एवं बचाव अभियान में तटरक्षक बल के छह पोत, नौसेना का एक जहाज, सेना का एक परिवहन विमान और वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर समेत ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।

माना जा रहा है कि इटली जा रही यह नौका पूर्वी लीबिया के टोब्रुक इलाके से रवाना हुई थी।

गौरतलब है कि स्थानीय तट रक्षक गश्ती दलों से बचने के लिए तस्करों द्वारा बड़ी नौकाओं के जरिये अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र को पार करने के प्रयास की घटनाएं बढ़ रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\