Greater Noida: एकतरफा प्यार में युवक ने लड़की को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारी
एकतरफा प्यार में पागल युवक ने मंगलवार शाम को एक युवती को गोली मार दी. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली. घटना में लड़की की मौत हो गई और युवक घायल हो गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.
नोएडा, 20 अक्टूबर : एकतरफा प्यार में पागल युवक ने मंगलवार शाम को एक युवती को गोली मार दी. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली. घटना में लड़की की मौत हो गई और युवक घायल हो गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में रहने वाली अन्नू (23) अपनी बहन के साथ दवाई लेने के लिए रेलवे रोड गई थी, जहां बंटी (25) भी पहुंचा था.
वह अन्नू से बात करना चाहता था लेकिन लड़की ने उसकी बात को अनसुना कर दिया, जिससे आक्रोशित बंटी ने अन्नू पर गोली चला दी. उन्होंने बताया कि लड़की को गोली मारने के बाद बंटी ने खुद को भी गोली मार ली. दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने अन्नू को मृत घोषित कर दिया और बंटी की हालत नाजुक बनी हुई है. यह भी पढ़ें : Jharkhand Gangrape Case: गुमला में दो नाबलिग आदिवासी बहनों से सामूहिक बलात्कार के मामले में सात अन्य आरोपी गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि बंटी और अन्नू एक दूसरे से परिचित थे, दोनों पहले एक ही मोहल्ले में रहते थे. पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2021 09:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

