एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ग्रेटर नोएडा: ईंट से सिर पर वार कर श्रमिक की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ग्रेटर नोएडा में एक निजी विश्वविद्यालय के निर्माण स्थल पर एक व्यक्ति ने अपने साथी की कथित तौर रूप से सिर पर ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ग्रेटर नोएडा: ईंट से सिर पर वार कर श्रमिक की हत्या

ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश), 23 जून ग्रेटर नोएडा में एक निजी विश्वविद्यालय के निर्माण स्थल पर एक व्यक्ति ने अपने साथी की कथित तौर रूप से सिर पर ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक विश्वविद्यालय के परिसर के निर्माण स्थल की है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) सुधीर कुमार ने बताया कि मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के निवासी गोलू कुमार और मोतिहारी के निवासी हरिमोहन देर रात साथ बैठकर शराब पी रहे थे तभी दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

उन्होंने कहा कि विवाद इतना बढ़ गया कि हरिमोहन ने ईंट से गोलू के सिर पर प्रहार कर दिया और उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया।

कुमार ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोलू को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘छानबीन में पता चला कि गोलू के हरिमोहन की पत्नी से कथित तौर पर अवैध संबंध थे जिसके कारण हरिमोहन ने इस वारदात को अंजाम दिया।’’

अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हरिमोहन को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2025 12:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).