देश की खबरें | दिल्ली से ज्यादा प्रदूषित ग्रेटर नोएडा और नोएडा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुकाबले ग्रेटर नोएडा में रविवार को प्रदूषण का स्तर अधिक रहा। प्रदूषण के मामले में नोएडा और गाजियाबाद की स्थिति भी राष्ट्रीय राजधानी से खराब रही।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 13 दिसंबर दिल्ली के मुकाबले ग्रेटर नोएडा में रविवार को प्रदूषण का स्तर अधिक रहा। प्रदूषण के मामले में नोएडा और गाजियाबाद की स्थिति भी राष्ट्रीय राजधानी से खराब रही।

वायु प्रदूषण सूचकांक ऐप ‘समीर’ के अनुसार गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 347 दर्ज किया गया जबकि बुलंदशहर में 398, दिल्ली में 352, नोएडा में 363, बागपत में 375, ग्रेटर नोएडा में 376, हापुड़ में 133, फरीदाबाद में 353, गुरुग्राम में 256, आगरा में 267,बल्लभगढ़ में 184, भिवानी में 310 , मेरठ में 257, एक्यूआई दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े | Corona Cases Update in India: भारत में दर्ज हुए COVID-19 के 30,254 नए मामले, कुल आंकड़े 98.5 लाख.

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शनिवार को हल्की बारिश हुई। बारिश होने के बाद प्रदूषण का स्तर घटने की आशा थी, लेकिन वायु प्रदूषण घटने की बजाय और भी ज्यादा बढ़ गया।

वायु प्रदूषण बढ़ने की वजह से एनसीआर में कोहरा छाया रहा और लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है, तथा आंखों में जलन हो रही है।

यह भी पढ़े | Delhi: गृहमंत्री और एलजी आवास के बाहर प्रदर्शन से पहले ही AAP विधायक हिरासत में.

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि वायु प्रदूषण फैलाने वाले तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ विभाग कार्रवाई कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PM Modi Targets TMC In Bengal Rally: पीएम मोदी का TMC पर बड़ा हमला, “4 मई के बाद भ्रष्ट नेताओं को एक-एक कर जेल भेजा जाएगा”

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड