एजेंसी न्यूज

Fire in Electronics Shops: गिरिडीह में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में भीषण आग- करोड़ों रुपये का सामान जला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गिरिडीह शहर के मकतपुर रोड पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक सामान के दो दुकानों में मंगलवार को सुबह आग लग गयी जिसमें करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

Fire in Electronics Shops: गिरिडीह में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में भीषण आग- करोड़ों रुपये का सामान जला
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

गिरिडीह (झारखंड), 8 नवंबर : गिरिडीह शहर के मकतपुर रोड पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक सामान के दो दुकानों में मंगलवार को सुबह आग लग गयी जिसमें करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मकतपुर रोड पर स्थित दोनों दुकानें सहोदर भइयों अमित जैन और राजन जैन की हैं.

उन्होंने बताया कि एक दुकान कंप्यूटर, लैपटॉप आदि की जबकि दूसरी टीवी, फ्रीज की है. दोनों भाइयों का दावा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण सुबह 8 से 9 बजे के बीच दोनों दुकानों में आग लगी है. सूत्रों ने बताया कि आग लगने की घटना में करोड़ों रुपये का नुकसान होने की आशंका है. यह भी पढ़ें : मप्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ में शामिल होने का कोई दबाव नहीं : कमलनाथ

पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी दोनों दुकानों में आग लगी थी. आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया. पुलिस मामले की सभी पहलुओं से विस्तृत जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2022 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).