देश की खबरें | गाजीपुर लैंडफिल साइट पर भीषण आग लगी, मंत्री गोपाल राय ने डीपीसीसी से रिपोर्ट तलब की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के गाजीपुर इलाके में सोमवार को लैंडफिल साइट (कचरा एकत्र करने वाला स्थान) पर भीषण आग लग गयी। इस घटना के बाद उठे धुएं के गुबार का असर आसपास के इलाकों में भी महसूस किया गया।
नयी दिल्ली, 28 मार्च दिल्ली के गाजीपुर इलाके में सोमवार को लैंडफिल साइट (कचरा एकत्र करने वाला स्थान) पर भीषण आग लग गयी। इस घटना के बाद उठे धुएं के गुबार का असर आसपास के इलाकों में भी महसूस किया गया।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
उन्होंने कहा, ''कूड़े के टीले में आग लगी है और इसे बुझाने में खासी दिक्कतें आ रही हैं। हम दमकल वाहनों को ऊपर की तरफ नहीं ले जा सकते हैं। ये स्थान ऊंचाई पर होने के कारण आग बुझाने के लिए पानी की बौछार करने पर ये दमकलकर्मियों के ऊपर गिरता है, जिससे काम करने में मुश्किल आ रही है।''
अधिकारी ने कहा कि आग बुझाने के लिए 10 दमकल वाहन और 50 दमकलकर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
विभाग के मुताबिक, गाजीपुर लैंडफिल साइट में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को अपराह्न 2.30 बजे मिली।
इससे पहले, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अतुल गर्ग ने कहा कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं और अभी इसमें कुछ और घंटे लग सकते हैं। गर्ग ने पीटीआई- से कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)