देश की खबरें | इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण में घोर भ्रष्टाचार: सपा विधायक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के शिवसत गांव में निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण में घोर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए रानीगंज से सपा विधायक डॉक्टर आरके वर्मा ने कहा कि यहां कॉलेज नहीं, बल्कि कब्रगाह का निर्माण हो रहा है।

प्रतापगढ़, 24 जून रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के शिवसत गांव में निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण में घोर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए रानीगंज से सपा विधायक डॉक्टर आरके वर्मा ने कहा कि यहां कॉलेज नहीं, बल्कि कब्रगाह का निर्माण हो रहा है।

वर्मा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद कहा कि वह बेलखरनाथ धाम में सामूहिक विवाह में शामिल होने जा रहे थे, तभी क्षेत्र के लोगों ने शिवसत गांव में निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज एवं अस्पताल की निर्माण सामग्री को लेकर शिकायत की और निरीक्षण करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि जब वह निर्माणाधीन कॉलेज पहुंचे और दीवार को थोड़ा सा धक्का दिया तो दीवार भरभरा कर गिर गई। कॉलेज का निर्माण बालू से किया जा रहा था। जिलाधिकारी से इसकी शिकायत करने पर आरईएस के सहायक अभियंता वहां पहुंचे और निर्माण सामग्री का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया।

विधायक ने कहा कि निर्माण में घोर भ्रष्टाचार है। भाजपा सरकार में भ्र्ष्टाचार चरम पर है। वह अपने क्षेत्र में भ्रष्टाचार को बर्दास्त नहीं करेंगे। उन्होंने उक्त मानक विहीन निर्माण कि उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\