मध्य प्रदेश में 10 नवंबर से हर बुधवार को आयोजित होगा कोविड टीकाकरण का महाअभियान
मध्य प्रदेश में कोविड-19 बचाव के लिए 10 नवंबर से हर बुधवार को टीकाकरण का महाअभियान संचालित किया जायेगा, ताकि एक करोड़ पात्र व्यक्तियों को इसकी दूसरी खुराक लगा कर 31 दिसम्बर तक अर्हता प्राप्त शत-प्रतिशत लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य हासिल किया जा सके.
भोपाल, 7 नवंबर : मध्य प्रदेश में कोविड-19 बचाव के लिए 10 नवंबर से हर बुधवार को टीकाकरण का महाअभियान संचालित किया जायेगा, ताकि एक करोड़ पात्र व्यक्तियों को इसकी दूसरी खुराक लगा कर 31 दिसम्बर तक अर्हता प्राप्त शत-प्रतिशत लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य हासिल किया जा सके. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी है. यह भी पढ़ें :खेल की खबरें | लैंगर ने काम के प्रति समर्पण और रनों की भूख के लिए वार्नर की सराहना की
मध्य प्रदेश के अपर संचालक एवं राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि त्योहारी सीजन के कारण पिछले महीने से कम लोग टीका लगवाने के लिए आ रहे हैं, जिससे टीकाकरण अभियान धीमा हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2021 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

