जरुरी जानकारी | गोयल अमेरिकी शुल्क धमकी के बीच 13 मार्च को निर्यात संवर्धन परिषदों के साथ करेंगे बैठक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल अमेरिका की तरफ से जवाबी सीमा शुल्क लगाए जाने के खतरे के बीच बृहस्पतिवार को व्यापार मुद्दों पर निर्यात संवर्धन परिषदों के साथ चर्चा करेंगे। एक उद्योग अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 10 मार्च वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल अमेरिका की तरफ से जवाबी सीमा शुल्क लगाए जाने के खतरे के बीच बृहस्पतिवार को व्यापार मुद्दों पर निर्यात संवर्धन परिषदों के साथ चर्चा करेंगे। एक उद्योग अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि इस बैठक में निर्यातकों की तरफ से भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते से संबंधित मुद्दों को उठाए जाने की उम्मीद है।
यह बैठक इस लिहाज से महत्वपूर्ण है कि गोयल हाल ही में अमेरिकी समकक्षों के साथ व्यापार वार्ता करने के बाद वाशिंगटन से लौटे हैं।
उद्योग के एक अधिकारी ने कहा कि निर्यातक समुदाय अमेरिका की तरफ से जवाबी सीमा शुल्क लगाने की धमकी के बारे में चिंतित है क्योंकि इससे अमेरिका को भारत के निर्यात पर असर पड़ सकता है, जो इसका सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।
हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका भारत को प्रस्तावित व्यापार समझौते के तहत शुल्क में रियायत देता है, तो कपड़ा, हस्तशिल्प, चमड़ा और रत्न एवं आभूषण जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा।
अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने कहा है कि भारत को अपने कृषि क्षेत्र को भी खोलना चाहिए। उल्लेखनीय है कि भारत ने अपने सभी मुक्त व्यापार समझौतो में काफी हद तक अपने कृषि क्षेत्र को संरक्षित किया हुआ है।
इस बीच, वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने सोमवार को एक संसदीय समिति को बताया कि अभी तक भारत और अमेरिका के बीच व्यापार शुल्कों को लेकर कोई करार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस बारे में वार्ता अभी जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)