जरुरी जानकारी | 5जी सेवाओं के लिए छह गीगाहर्ट्ज बैंड स्पेक्ट्रम के आवंटन पर काम करे सरकार : जीएसएमए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार उद्योग के वैश्विक निकाय जीएसएम एसोसिएशन ने दूरसंचार विभाग (डीओटी) से कहा है कि उसे 6,000 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम फ्रीक्वेंसी बैंड के आवंटन पर काम शुरू करना चाहिए।

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर दूरसंचार उद्योग के वैश्विक निकाय जीएसएम एसोसिएशन ने दूरसंचार विभाग (डीओटी) से कहा है कि उसे 6,000 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम फ्रीक्वेंसी बैंड के आवंटन पर काम शुरू करना चाहिए।

जीएसएमए ने विभाग को लिखे एक पत्र में कहा कि भविष्य में 5जी सेवाओं के विस्तार के लिए ऐसा करना जरूरी है।

सरकार ने 3300-3670 मेगाहर्ट्ज बैंड में स्पेक्ट्रम की नीलामी की है, जिसे मध्यम-बैंड के रूप में जाना जाता है। इसे 5जी सेवाओं के लिए सबसे उपयुक्त बैंड के रूप में पहचाना गया है।

जीएसएमए का अनुमान है कि 2025 से अगले पांच वर्षों तक 5जी की जरूरतों को पूरा करने के लिए मध्यम-बैंड के लिए कुल स्पेक्ट्रम की मांग लगभग 2000 मेगाहर्ट्ज प्रति बाजार होगी।

जीएसएमए ने कहा, ‘‘मौजूदा उपयोगकर्ताओं के कारण आईएमटी (5जी) के लिए 3.5 गीगाहर्ट्ज में सीमित स्पेक्ट्रम के कारण, कई सरकारें और नियामक उनके लिए छह गीगाहर्ट्ज बैंड में आवंटन करने पर विचार कर रहे हैं।’’

वैश्विक दूरसंचार निकाय के सदस्यों में रिलायंस जियो, भारतीय एयरटेल और वोडाफोन आइडिया शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन

Tamil Nadu Shocker: बच्चों के यौन शोषण के आरोपी दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार