एजेंसी न्यूज

राजस्थान में सरकार ने आबकारी शुल्क बढ़ाया, शराब महंगी

राज्य के वित्त विभाग ने बुधवार को शुल्क बढ़ाने के लिए एक अधिसूचना में संशोधन करने के आदेश जारी किए।

राजस्थान में सरकार ने आबकारी शुल्क बढ़ाया, शराब महंगी
जमात

जयपुर, 29 अप्रैल लॉकडाउन के कारण भारी राजस्व की हानि का सामना कर रही राजस्थान सरकार ने शराब पर आबकारी शुल्क में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

राज्य के वित्त विभाग ने बुधवार को शुल्क बढ़ाने के लिए एक अधिसूचना में संशोधन करने के आदेश जारी किए।

आबकारी विभाग के एक अधिकारी के अनुसार 900 रूपये से नीचे की भारत में निर्मित विदेशी शराब पर 25 प्रतिशत की जगह 35 प्रतिशत आबकारी शुल्क और ड्यूटी अब 35 प्रतिशत की जगह 45 प्रतिशत की गई है।

उन्होंने बताया कि इसी तरह से बीयर पर आबकारी शुल्क में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है और राज्य में बीयर पर अब 35 प्रतिशत की जगह 45 प्रतिशत आबकारी शुल्क लिया जायेगा।

देशी शराब और राजस्थान निर्मित शराब की बिक्री के लिए मूल लाइसेंस शुल्क भी बढ़ाया गया है।

कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन के चलते राज्य सरकार का राजस्व बुरी तरह प्रभावित हुआ है और संशोधित आबकारी शुल्क से अतिरिक्त राजस्व एकत्रित करने के लिये यह निर्णय लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 11:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).