Maharashtra Road Accident: समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही- उद्धव ठाकरे
हिन्दी. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को महाराष्ट्र के बुलढाणा में बस हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया साथ ही राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार पर समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया
मुंबई, एक जुलाई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को महाराष्ट्र के बुलढाणा में बस हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया साथ ही राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार पर समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया ठाकरे ने एक बयान में कहा कि बुलढाणा में हुई इस दुर्घटना से सरकार की आंखें खुल जानी चाहिए क्योंकि बीते वर्ष से जब से ये एक्सप्रेस-वे खुला है तब से 300 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. यह भी पढ़े: Maharashtra Bus Accident: बुलढाणा बस हादसे पर सीएम शिंदे ने जताया शोक, मृतक परिजनों के परिवारों को 5 लाख रुपये की मुआवजा की घोषणा, 26 लोगों की गई है जान
बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़ बजे बुलढाणा में सिंदखेडराजा के पास पिंपलखुता गांव में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर एक यात्री बस में आग लग गई, जिसमें झुलसकर कुल 25 लोगों की मौत हो गई पुलिस के मुताबिक वाहन में 33 लोग सवार थे, जिसमें से आठ लोग सुरक्षित हैं.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल दिसंबर में 520 किलोमीटर लंबे नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्धघाटन किया था इस एक्सप्रेस-वे का आधिकारिक नाम ‘हिंदू ह्रदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग’ है ये परियोजना महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की महत्वकांक्षी योजना है.
बुलढाणा दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और चौंका देने वाली घटना करार देते हुए ठाकरे ने एक बयान में कहा कि बीते एक साल में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''लेकिन सरकार ने इन हादसों को रोकने के लिए कुछ भी नहीं किया उम्मीद है कि बुलढाणा हादसे से सरकार की आंखें खुलेंगी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2023 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

